Skip to main content

website DUBLIPAR TEAM

Google Domains - लोगों को अपनी वेबसाइट पर कैसे लाएं

search

 Google Domains - लोगों को अपनी वेबसाइट पर कैसे लाएं
हाेम पेज
शुरू करें
डोमेन
वेबसाइट
ईमेल
Google Ads
शिक्षा केन्द्र
बेहतर सुविधाएं
मेरे डोमेन
लोगों को अपनी वेबसाइट पर कैसे लाएं
आप उन्हें अपनी साइट पर वापस भी ला सकते हैं
 
वेबसाइट बना लेने के बाद, आपका अगला काम उसका प्रचार करना होता है. अपनी साइट पर लोगों को लाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन ऑनलाइन उपयोगकर्ता या ग्राहक जोड़ना, उन्हें एक बार वेबसाइट पर लाने से अलग होता है. कामयाब वेबसाइट के पास बार-बार आने वाले और उसे फ़ॉलो करने वाले उपयोगकर्ता या ग्राहक होते हैं. इस लेख में, हम चर्चा करेंगे कि साइट पर अच्छा ट्रैफ़िक होना क्यों ज़रूरी है. साथ ही, लोगों को अपनी साइट पर लाने (और बार-बार लाने) के बुनियादी तरीकों के बारे में भी जानकारी देंगे.

साइट पर अच्छा ट्रैफ़िक होना क्यों ज़रूरी है
आप ब्रैंड तैयार कर रहे हों या कोई उत्पाद बेच रहे हों, आपकी वेबसाइट की कामयाबी इस पर निर्भर करती है कि आपकी साइट पर कुल कितने लोग आए और उनका इंटरैक्शन कैसा रहा. इसका सबसे अच्छा उदाहरण है ऑनलाइन स्टोर, जहां ज़्यादा ट्रैफ़िक का मतलब अक्सर ज़्यादा बिक्री होता है. आपके ब्लॉग के लिए भी ट्रैफ़िक काफ़ी अहम है. ज़्यादा लोगों तक पहुंचने से आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. साथ ही, ब्लॉग पर आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से आपके लिए प्रायोजन और विज्ञापन से होने वाली आय के मौके बढ़ जाते हैं. आपकी साइट किसी भी तरह की हो, अपनी वेबसाइट पर ज़्यादा ट्रैफ़िक लाकर ही आप ऑनलाइन कारोबार की दुनिया में आगे बढ़ सकते हैं.

कहां से शुरू करें
आप कई तरीकों से अपनी साइट पर ट्रैफ़िक ला सकते हैं और ऑनलाइन कारोबार को बढ़ा सकते हैं. आप अपने बजट और लक्ष्य को ध्यान में रखकर, प्रचार का सही तरीका चुन सकते हैं. यहां पैसे देकर और मुफ़्त में, दोनों तरीकों से वेबसाइट का प्रचार करने के उदाहरण दिए गए हैं:

ऑनलाइन विज्ञापन देना
Google Search या Google के दूसरे उत्पादों पर आपके जैसे कारोबार खोज रहे ग्राहकों तक पहुंचने के लिए, Google के ऑनलाइन विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करें. Google Ads पर आप सिर्फ़ नतीजों के लिए पैसे देंगे, जैसे कि कोई आपकी वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करे या आपके कारोबार वाले फ़ोन नंबर पर कॉल करे.
Google Ads इस्तेमाल करना शुरू करें

सोशल मीडिया
सोशल मीडिया में अपनी पहुंच को बेहतर बनाकर, आप अपने कारोबार को फ़ॉलो करने वालों की संख्या बढ़ा सकते हैं. अपने ब्रैंड और वेबसाइट से जुड़ी फ़ोटो, सामग्री, और अपडेट का प्रचार करने के लिए Instagram, Facebook, और Twitter जैसे प्लैटफ़ॉर्म इस्तेमाल करें. Pinterest महिलाओं के बीच खास तौर पर लोकप्रिय है, जबकि Snapchat जैसे प्लैटफ़ॉर्म की मदद से किशोर और कम उम्र के दर्शकों तक पहुंचा जा सकता है.

अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया एक मुफ़्त और असरदार तरीका है.
याद रखें: सोशल मीडिया पर आपका लक्ष्य यह होना चाहिए कि आप अपने दर्शकों के साथ एक असली रिश्ता कायम कर सकें और एक समुदाय बना सकें. सही तरीके से काम करें, बेहतर सामग्री बनाकर पोस्ट करें, और काम के हैशटैग इस्तेमाल करें. आप असरदार मार्केटिंग और सहयोग के तरीके भी आज़मा सकते हैं. ऐसा पहली बार कर रहे हैं? शुरुआती तौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए Moz का बनाया हुआ गाइड देखें.

SEO
सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (SEO) में वे सभी तरीके शामिल हैं जिनके ज़रिए आप अपनी वेबसाइट को Google जैसे सर्च इंजन पर बेहतर तरीके से दिखा सकते हैं. ज़्यादातर वेब ट्रैफ़िक ऐसे लोगों से आते हैं जो खोज के दौरान, बिना पैसे चुकाए सबसे पहले दिखने वाले कुछ खोज के नतीजों पर क्लिक करते हैं. इसलिए, अपने SEO को बेहतर बनाने की कोशिश करना हमेशा फ़ायदेमंद होता है.

कॉन्टेंट मार्केटिंग
अपने दर्शकों की दिलचस्पी वाली, मददगार सामग्री बनाने से आपको ऑनलाइन समुदाय का ध्यान खींचने और उसे बनाए रखने में मदद मिल सकती है. उदाहरण के लिए, खाने-पीने की चीज़ों की दुकान का मालिक अपना रेसिपी ब्लॉग शुरू कर सकता है या कोई वित्तीय सलाहकार रिटायरमेंट के लिए बचत करने के बारे में न्यूज़लेटर बना सकता है. कॉन्टेंट मार्केटिंग में ब्लॉग पोस्ट, वीडियो, ईमेल न्यूज़लेटर, पॉडकास्ट, सूचियां, पत्रिकाएं, 'कैसे करें' गाइड, और इंफ़ोग्राफ़िक शामिल होते हैं.

निजी तौर पर प्रचार करना
आमने-सामने प्रचार करना हमेशा सबसे असरदार तरीका होता है. यह खास तौर पर तब काम आ सकता है, जब आपको इंटरनेट के बाहर आम लोगों में अपनी साइट का प्रचार करना हो. अपनी जान-पहचान के लोगों और दोस्तों से बातचीत करना, शुरुआत करने का एक अच्छा तरीका है. हालांकि, आप अपने समुदाय के लोगों से मिलकर भी बातचीत करना शुरू कर सकते हैं, इवेंट होस्ट या प्रायोजित कर सकते हैं. साथ ही, अपने दर्शकों से आमने-सामने बातचीत करने के और मौके भी खोज सकते हैं. आप जहां भी जाएं, वहां लोगों को अपनी साइट के बारे में बताएं!

वेबसाइट ट्रैक करने का तरीका
आपके दर्शक किस तरह बढ़ रहे हैं, इस पर नज़र रखना भी ज़रूरी होता है. साथ ही, ऑनलाइन रहने का यह फ़ायदा भी है कि आप सभी ज़रूरी मेट्रिक को ट्रैक कर सकते हैं. यहां कुछ आसान तरीके बताए गए हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि आपकी साइट कैसा प्रदर्शन कर रही है:

Google Analytics
Google ऐसे कई टूल ऑफ़र करता है जिनसे आपकी वेबसाइट का डेटा मापा जा सकता है. इससे वेबसाइट पर आने/जाने वालों के बारे में ज़्यादा अहम जानकारी पाई जा सकती है. समाधान उपलब्ध कराने के लिए, मुफ़्त बुनियादी टूल से लेकर खास तकनीक वाले एंटरप्राइज़ आंकड़ों तक का इस्तेमाल किया जाता है. Google Analytics वेबसाइट के बारे में ज़्यादा जानें.

सोशल मीडिया मेट्रिक
ज़्यादातर सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म, बुनियादी डेटा के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हैं. आपकी वेबसाइट कितना अच्छा काम कर रही है इसके बारे में जानकारी पाने के लिए, अपने फ़ॉलोअर की कुल संख्या और समय के साथ उसमें हुई बढ़ोतरी पर नज़र रखें. साथ ही, यह भी देखें कि आपकी पोस्ट से उनका कितना जुड़ाव है (1-5% जुड़ाव को अच्छा माना जाता है).

अगले चरण
जब आप ऑनलाइन दर्शक जोड़ना शुरू करते हैं, तब अपनी कोशिशों के बारे में जानने और अगले लेवल पर जाने के लिए, इनमें से कुछ संकेतों का इस्तेमाल करें.

कन्वर्ज़न
क्या आपकी साइट पर ट्रैफ़िक ज़्यादा आ रहा है, लेकिन बिक्री या सदस्य ज़्यादा नहीं बढ़ रहे हैं? अगर लोग आपकी वेबसाइट छोड़कर जा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि लोगों को साइट पर बनाए रखने के लिए अभी बहुत काम किया जाना है. साथ ही, लोगों को ज़रूरी कार्रवाई (जैसे कि खरीदारी) के लिए प्रेरित करने की ज़रूरत है. इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि आप सही लोगों को टारगेट न कर रहे हों.

जांच
अपनी वेबसाइट का प्रदर्शन बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है, इसकी उपयोगिता की जांच करना. इसका मतलब है लोगों को अपनी वेबसाइट आज़माने का मौका देना और उनकी प्रतिक्रियाएं देखना.

बेहतर पहुंच
शायद आपके किसी एक सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर बहुत ज़्यादा ट्रैफ़िक आ रहा हो, फिर भी आपकी वेबसाइट को इसका कोई फ़ायदा नहीं मिल रहा. ऐसे में, आपको अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया खातों को और बेहतर तरीके से कनेक्ट करना चाहिए. जब आप किसी एक जगह पर सामग्री बनाकर पोस्ट करते हैं, तो अपने दर्शकों को सही जगह पर लाने के लिए, आपको हर जगह और सभी प्लैटफ़ॉर्म पर उस सामग्री का प्रचार करना होता है. ध्यान रहे कि आपकी सोशल मीडिया पोस्ट में, आपकी साइट पर मौजूद संबंधित पेजों के लिंक शामिल हों. इसके अलावा, अपने सोशल मीडिया खातों के लिंक अपनी साइट पर ज़रूर दें. इस तरह, लोग सीधे आपकी साइट से आपके सोशल मीडिया पेज को लाइक और फ़ॉलो कर सकते हैं.

नए दर्शक बनाने के लिए तैयार हैं? domains.google पर डोमेन नाम अभी पाएं. फिर आप अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाना और दर्शक जोड़ना शुरू कर सकते हैं. Shivkant whatsapp number 7055362519 website DUBLIPAR TEAM 
only 200 Rupey 🔊🔊📢

Comments

Popular posts from this blog

website DUBLIPAR TEAM Only 200 Rs

Website क्या है और इसके प्रकार क्या आपको पता है   वेबसाइट क्या है (What is website in Hindi) और Website कितने प्रकार के होते हैं . ऐसे बहुत सारे सवाल बहुत  आजकल हर किसी के मन में आते है. क्यूँ ना आज के लेख में हम इसके बारे में विस्तार से चर्चा करें. यही नहीं इस विषय के संभंदी ओर जितनी भी जानकारी है, उन सभी के बारे में हम चर्चा करेंगे जिसे आपके मन में कोई ओर सवाल ना आए. हर किसी के पास Mobile,  Laptop   और tablet हैं, सायद आपके पास भी इनमे से एक तो जरुर होगा. वरना मेरा ये लेख आप कहाँ से पढ़ पाते अभी. इनसे हम बहुत सारे कार्य करते हैं, जैसे Game खेलना, गाने सुनना, Movie देखना आपको ये कार्य करने के लिए कोई Internet की आवस्यकत नहीं है . परंतु  कुछ दुसरे कार्य जैसे किसको email भेजना,  online  Shopping करना, Information search करना और  Online Business  करना, Online Movie Ticket, Train ticket, Hotel Book करना इन सभी कार्य के लिए Internet  बहुत ही जरुरी है. Internet से ही हम सारे कार्य कर सकते हैं. मेरे कहने का तत्वार्य यही था Onli...

टॉप 10 ऑनलाइन बिजनेस आइडिया, बिना पैसे लगाए कर सकते हैं अच्‍छी कमाई Shivkant sejwar

We bsite DUBLIPAR TEAM Only 200 Rs Shivkant sejwar flow My blog      7055362519 whatsapp number  जब आप अपनी वेबसाइट बना लेते है, तो आप अपनी website से पैसे कमाने के लिए Ready है। यहाँ website से पैसे कमाने के तरीके दिए गए है… 1. Affiliate Marketing द्वारा पैसे कमाना जब आप अपने Visitors को एक स्पेशल लिंक के द्वारा Product की सलाह देते हैं और जब विजिटर आपके लिंक पर क्लिक करके उस Products को खरीदते है, तो आपको रेफरल कमीशन के रूप में कुछ रूपये प्राप्त होते है। कई ऐसी वेबसाइट है जो अपने प्रोडक्ट के लिए Affiliate programs का उपयोग करती हैं जिनमें आप शामिल हो सकते हैं। प्रत्येक Niche के लिए affiliate programs उपलब्ध हैं। यदि आप Affiliate marketing द्वारा पैसे कमाने के बारे में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप उन Products के लिए Affiliate link उपयोग कर सकते है जिन्हें आप पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं और जिसमे आपके Readers की भी रुचि हो। Affiliate marketing के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट को उपयोग कर सकते है, Amazon Commission Junction ShareASale आप अपनी साईट प...

Registration form free course

Free course 9th to 12th oll book free 🤗